बनकटवा: भारत-नेपाल सीमा से सटे लखौरा में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 500 रुपये के कथित जाली नोटों की खेप बरामद
मोतिहारी: भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों की खेप खपाने की कोशिश को लखौरा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में टीम ने 500 रुपये के 88 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद जाली नोटों की खेप के बाद सीमावर्ती इलाके में सक्रिय नकली नोटों के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।