बनकटवा: भारत-नेपाल सीमा पर 352 बोतल अवैध शराब जब्त, पुलिस-एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण:- भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में जितना थाना क्षेत्र में पुलिस और सशस्र सीमा बल (एसएसबी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 352 बोतल अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया।