उज्जैन: कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब; ब्रह्म मुहूर्त से देर शाम तक श्रद्धालुओं और युवाओं ने किया स्नान, तर्पण व दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन के रामघाट, नरसिंह घाट और दत्त अखाड़ा घाट पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। देश-प्रदेश से आए भक्तों ने मोक्षदायिनी शिप्रा में आस्था की डुबकी लगाकर पितरों की आत्मशांति और सद्गति के लिए तर्पण, पिंडदान व दीपदान किया। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक अनुष्ठानों में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने पूरे कार्तिक मास प्रतिदिन सुबह घाटों पर पहुंचकर दीप प्रवाहित किए।
#UjjainNews #KartikPurnima #MaaShipra #Deepdaan #UjjainDharmikNews MPNews
Ujjain Urban, Ujjain | Nov 25, 2026