पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
वाराणसी की बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने नाबालिक लड़की को घर से भगा ले जाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिक की मां ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर देकर शिकायत दर्ज की थी उनकी लड़की कहीं गायब हो गई है और वह अपने साथ आभूषण और ₹20000 नगद ले गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक युवक के साथ उसे बरामद किया।