औरंगाबाद के वार्ड नंबर 5 में गड्ढे में पलटा पानी टैंकर — नगर परिषद की लापरवाही पर सवाल।
औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर 5 में मृगनैनी होटल के पीछे वाली सड़क पर एक बड़े गड्ढे के कारण पानी का टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सड़क की हालत ने नगर परिषद की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वार्ड के स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के कारण इस सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इस बारिश में आए दिन लोग इस गड्ढे में गिर रहे हैं और गाड़ियां फंस रही हैं। यह नगर परिषद की घोर लापरवाही है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद को जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरना चाहिए, ताकि कोई बड़ी अनहोनी या घटना न हो।