दसना पहाड़ पर छापेमारी, 110 लीटर देशी शराब जब्त,2000 लीटर जावा महुआ घोल को पुलिस ने मौके पर किया नष्ट
औरंगाबाद। गुप्त सूचना के आधार पर कंचनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के दसना पहाड़ के पहाड़ी इलाकों में छापेमारी कर 110 लीटर देशी शराब जब्त की।छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 2000 लीटर जावा महुआ घोल भी बरामद हुआ। पुलिस ने इसे मौके पर ही यथास्थान विनष्ट कर दिया। कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर दसना पहाड़ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में शराब निर्माण और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया गया था। इस दौरान शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच की गई। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।कंचनपुर थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।