इटारसी: लोको पायलटों ने टेल लैंप लगाने के आदेश का विरोध किया, WCRMS ने मांगें न मानने पर दी चेतावनी
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इटारसी में मालगाड़ी के लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने रेलवे बोर्ड के एक आदेश का विरोध शुरू कर दिया है। आदेश में ट्रेन मैनेजर के बिना टेल लैंप लगाने की जिम्मेदारी लोको रनिंग स्टाफ को दी गई है। इसके विरोध में सोमवार से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। NFIR के संयुक्त महामंत्री अशोक शर्मा के निर्देश