हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में हुई 2 वाहन चोरियों का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, डेंसो चौक से 2 गिरफ्तार
सिडकुल क्षेत्र में शनिवार को चोरी ही बाईक और स्कूटी का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को डेंसों चौक के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए दोनो वाहन बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने यूपी के बागपत निवासी हिमांशु राठी और बदायूं निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।