हरिद्वार: चारधाम यात्रियों से पंजीकरण के नाम पर पैसे ऐंठने के वायरल हो रहे वीडियो का DM ने लिया संज्ञान, गिरफ्तारी के निर्देश
चारधाम यात्रियों से पंजीकरण की एवज में पैसे ऐंठने का वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्बयाल ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। डीएम ने पुलिस को तुरंत आरोपी की धर पकड़ के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि चारधाम यात्रियों से पैसे ऐंठने का मामला गंभीर है और पुलिस तुरंत आरोपी की घरपकड़ करे। DM के आदेश के बाद SOG आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।