हरिद्वार: वरिष्ठ संत डॉ रामविलास दास वेदांती पहुंचे प्रेमनगर आश्रम, तीसरी बार बन रही मोदी सरकार से जताई उम्मीदें
वरिष्ठ संत डॉ रामविलास दास वेदांती ने शनिवार शाम प्रेमनगर आश्रम पहुंचकर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं ऐसे में हिंदुओं को उनसे कई उम्मीदें हैं जिनमे जनसंख्या नियंत्रण कानून, मथुरा और काशी में मंदिर की स्थापना जैसे कानून शामिल हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कदमों को जल्द ही उठाएंगे।