हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जेब काटते तीन जेबकतरे चढ़े जीआरपी के हत्थे
शनिवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब काट रहे तीन जेबकतरे जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। सीसीटीवी से निगरानी के दौरान जीआरपी ने तीनों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से जीआरपी को ब्लेड भी बरामद हुआ है। आरोपी राजेंद्र, अनिल मीणा और सचिन कुमार को रंगे हाथों पकड़ा गया है।