हरिद्वार: रवसान नदी में हो रहे अवैध खनन के विरोध में लालढांग के ग्रामीणों ने शुरू किया धरना, प्रशासन को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
हरिद्वार के लालढांग में रवासन नदी में हो रहे अवैध खनन के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने आज से धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने और मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को दी है। ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि मशीनों के जरिए रवसान नदी में अवैध खनन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह धरना जारी रहेगा।