बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में दुकान के ऊपर बने मकान में भीषण आग लगने से मां-बेटी की मौत हो गई।
आग में 38 वर्षीय स्वाति जैन और उनकी 6 साल की बेटी अनन्या जैन की जान चली गई।
परिवार को बचाने की कोशिश में बेटा अंकुर जैन करीब 60% झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया।
हादसे में 8 अन्य लोगों के भी झुलसने की जानकारी है, जबकि मकान में रखे दो सिलेंडरों में धमाके हुए।
पुलिस-दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया, DM ने जांच के आदेश दिए हैं।
#Baghpat #Khekra #BaghpatNews #Fire #FireAccident #BreakingNews #UttarPradesh #UPNews #RescueOperation #BaghpatBreaking
@baghpatpolice @Uppolice