उत्तर प्रदेश के कन्नौज में भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों के चिराग बुझा दिए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 25 बच्चे घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि बस में 50 छात्रों समेत कुल 60 लोग सवार थे। मंगलवार रात आगरा से कौशांबी लौट रही बस को मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ठठिया थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 210 के पास बच्चों को टॉयलेट कराने के लिए रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे सीटों के बीच फंस गए। पुलिस और यूपीडा की टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों में आर्यन, रजीउल्ला, जैद और अरमान शामिल हैं। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#newsfeed #NewsUpdate #BreakingNews #hindinews
Baghpat, Bagpat | Nov 24, 2026