ग्राम राजपुरा स्थित सर्वे नंबर 32/मिन-1 के प्लॉट पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकियों से परेशान पीड़ित आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने बताया कि वर्ष 2018-19 में रजिस्टर्ड विक्रयपत्र के माध्यम से खरीदे गए प्लॉट पर आरोपियों ने बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी