खगड़िया: सबलपुर मोड़ के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, बेलदौर का युवक हुआ जख्मी
खगड़िया सोनमनकी पथ के सबलपुर मोड़ के निकट दो बाइकों के आमने सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेलदौर का रहने वाला युवक अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे आनन फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।