खगड़िया: सबलपुर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक हुए घायल, अस्पताल में उपचार जारी
जिले के मोरकहीं थाना क्षेत्र के सबलपुर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में सबलपुर गांव के विजय कुमार और गौरव कुमार जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि खगड़िया से सबलपुर गांव आ रहे थे इसी दौरान सबलपुर मोर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए।