खगड़िया: खगड़िया डीएम से मिले सीपीआई नेता, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
खगड़िया जिले के विभिन्न समस्याओं को लेकर सीपीआई का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम अमित कुमार पांडेय से मिला। सीपीआईिजला मंत्री प्रभाकर सिंह ने ज्ञापन सौंपते हुए भूमिहीन परिवारों को पांच-पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध करवाने, गौड़ाचक के हक प्राप्त बटाइदारों को लगान रसीद देने, सड़क बांध रेलवे लाइन पर बसे लोगों को पुनर्वासित करने आदि मांग शामिल हैं।