खगड़िया: पटेलनगर निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
खगड़िया बखरी पथ के लाभ गांव के निकट सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक पटेल नगर निवासी देवेंद्र शर्मा के मौत के बाद उसके शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। देवेन्द्र शर्मा बखरी से अपने कार्य को निष्पादित कर वापस घर आ रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना हुई और युवक की मौत हो गई। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी।