खगड़िया: गौशाला रोड स्थित कार्यालय में हुई राष्ट्रीय पचपोनियां विकास संघ की बैठक
गौशाला रोड स्थित राष्ट्रीय पचपोनिया विकास संघ के कार्यलय में संघ की बैठक हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने संगठन के मजबूती की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें पूरी तरह से संगठित होने की जरूरत है। इस दौरान संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी अनुज शर्मा को दी गई। मौके पर राष्ट्रीय महासचिव मक्खन साह, राष्ट्रीय सचिव रंजन ठाकुर थे.