Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

खरगौन: #Newsleaders : रहें ना रहें हम, महका करेंगे_बन के कली, बन के सबा, बाग़े वफ़ा में. #CM_MP की #श्रद्धांजलि #Lataji

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम केली में किसानों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी
________________

खरगोन 08 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड सेगांव के ग्राम केली में 07 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, इंदौर संभाग श्री जितेन्द्र सिंह भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के पश्चात संयुक्त दल द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित केली का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संस्था के रिकॉर्ड का अवलोकन करने के साथ उपलब्ध उर्वरकों का पीओएस मशीन से मिलान कर सत्यापन किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा उर्वरकों की मांग पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए, जिससे संस्था में लगातार पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

दल द्वारा ग्राम केली में मेसर्स धीरज ट्रेडर्स एवं मेसर्स शीवी इंटरप्राइजेज तथा ग्राम सेगांव में मातेश्वरी कृषि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान फर्मों के रिकॉर्ड, बीज, उर्वरक एवं दवाई के स्टॉक पंजी, बिल रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग को साप्ताहिक जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित निजी फर्मों को नोटिस जारी किए गए।

अधिकारियों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तिलहन मिशन तथा आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत आयोजित फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण एवं सत्यापन भी किया। ग्राम बनिहार में कृषक श्री कालू पिता गोपाल के खेत में मक्का, सोयाबीन, अरंडी, मूंगफली एवं मूंग सहित विभिन्न फसलों का अवलोकन किया गया। कृषक द्वारा खेती के साथ गोपालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित की जा रही है। इसके बाद श्रीमती उमाबाई पति रामचन्द्र के खेत में मक्का एवं अरहर प्रदर्शन का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी दी गई।

ग्राम नांगलवाड़ी में कृषक श्री कमल कुशवाह के खेत में खीरा-ककड़ी की फसल का निरीक्षण किया गया। कृषक ने बताया कि उनके तथा ग्राम के अन्य किसानों द्वारा खीरा-ककड़ी की उपज गुड़गांव एवं दिल्ली भेजी जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर भाव प्राप्त हो रहे हैं।

दल ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला सेगांव का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। प्रयोगशाला को प्राप्त 1102 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 750 नमूनों का विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने शेष लक्ष्य की पूर्ति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#JansamparkMP #khargone #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम केली में किसानों को दी कृषि योजनाओं की जानकारी ________________ खरगोन 08 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड सेगांव के ग्राम केली में 07 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एस.एस. राजपूत ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया। कार्यक्रम में संयुक्त संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, इंदौर संभाग श्री जितेन्द्र सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात संयुक्त दल द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित केली का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संस्था के रिकॉर्ड का अवलोकन करने के साथ उपलब्ध उर्वरकों का पीओएस मशीन से मिलान कर सत्यापन किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाए तथा उर्वरकों की मांग पूर्व से ही सुनिश्चित की जाए, जिससे संस्था में लगातार पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। दल द्वारा ग्राम केली में मेसर्स धीरज ट्रेडर्स एवं मेसर्स शीवी इंटरप्राइजेज तथा ग्राम सेगांव में मातेश्वरी कृषि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान फर्मों के रिकॉर्ड, बीज, उर्वरक एवं दवाई के स्टॉक पंजी, बिल रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। विभाग को साप्ताहिक जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित निजी फर्मों को नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, तिलहन मिशन तथा आत्मनिर्भर दलहन मिशन के अंतर्गत आयोजित फसल प्रदर्शनों का निरीक्षण एवं सत्यापन भी किया। ग्राम बनिहार में कृषक श्री कालू पिता गोपाल के खेत में मक्का, सोयाबीन, अरंडी, मूंगफली एवं मूंग सहित विभिन्न फसलों का अवलोकन किया गया। कृषक द्वारा खेती के साथ गोपालन, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन से अतिरिक्त आय अर्जित की जा रही है। इसके बाद श्रीमती उमाबाई पति रामचन्द्र के खेत में मक्का एवं अरहर प्रदर्शन का अवलोकन कर तकनीकी जानकारी दी गई। ग्राम नांगलवाड़ी में कृषक श्री कमल कुशवाह के खेत में खीरा-ककड़ी की फसल का निरीक्षण किया गया। कृषक ने बताया कि उनके तथा ग्राम के अन्य किसानों द्वारा खीरा-ककड़ी की उपज गुड़गांव एवं दिल्ली भेजी जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर भाव प्राप्त हो रहे हैं। दल ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला सेगांव का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की समीक्षा की। प्रयोगशाला को प्राप्त 1102 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 750 नमूनों का विश्लेषण कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने शेष लक्ष्य की पूर्ति निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #JansamparkMP #khargone #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Khargone (West Nimar), Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खरगोन के जवाहर नगर स्थित ब्रजेश ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा धोलपुर फ्रेश देशी घी के चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संबंधित खाद्य पदार्थ की कुल 364.5 लीटर मात्रा, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख 17 हजार 635 रुपये है, को विधिवत जब्त किया गया है।
#khargone_family

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खरगोन के जवाहर नगर स्थित ब्रजेश ट्रेडिंग कंपनी पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा धोलपुर फ्रेश देशी घी के चार नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक संबंधित खाद्य पदार्थ की कुल 364.5 लीटर मात्रा, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख 17 हजार 635 रुपये है, को विधिवत जब्त किया गया है। #khargone_family

Khargone, Khargone (West Nimar) | Aug 8, 2026

खरगौन: #Newsleaders : रहें ना रहें हम, महका करेंगे_बन के कली, बन के सबा, बाग़े वफ़ा में. #CM_MP की #श्रद्धांजलि #Lataji - Khargone News