रंगरा चौक: एक महीने में दूसरी बार ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान में चोरी
नवगछिया के नया टोला स्थित ट्रैक्टर पार्ट्स दुकान में एक महीने के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। मंगलवार सुबह दुकानदार भोला पंडित जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार और गेट टूटा मिला। चोर दुकान से करीब दो लाख रुपये का ट्रैक्टर बियरिंग, थ्रेसर पार्ट्स के कार्टून और गल्ला में रखे 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गये। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत