राजनांदगांव: जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व आयुष्मान आरोग्य मंदिर में किया गया पौधारोपण
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले में वृहद पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगभग 1291 फालदार एवं छायादार पौधे लगाए गए और लोगों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपील की गई।