राजनांदगांव: छुरिया थाना क्षेत्र के घुपसाल मार्ग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई
राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घुपसाल मार्ग के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है।आरोपी द्वारा अपने एक्टिवा वाहन में 27 पौवा देशी शराब रखा हुआ था,जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।