राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच बेलगांव के युवक की मृत्यु के संबंध में आरोपियों पर एफआईआर करने सौंपा गया ज्ञापन
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच ग्राम बेलगांव के एक युवक की मृत्यु के संबंध में आरोपियों पर एफआईआर करने के मामले को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।जिसमें गांव के एक युवक की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी,युवक पर कथित तौर पर पशु के साथ अनाचार करने का झूठा आरोप लगाया गया था,मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है।