राजनांदगांव: जिला पंचायत कार्यालय पहुंच सीईओ को लालूटोला के ग्रामीणों ने धोखाधड़ी के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव जिला पंचायत कार्यालय पहुंच जिला पंचायत सीईओ को लालूटोला के ग्रामीणों ने गांव के व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर पैसा गबन करने के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।जिसमें धोखाधड़ी कर अपने नाम से ऋण पुस्तिका बनाकर जमीन हड़पने की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है,बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला पंचायत पहुंच।