राजनांदगांव: नगर निगम कार्यालय पहुंच दबंग ग्रुप राजनांदगांव द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था के संबंध में आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
राजनांदगांव नगर निगम कार्यालय पहुंचकर दबंग ग्रुप राजनांदगांव द्वारा नगरनिगम आयुक्त से मुलाकात कर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौपा गया।जिसमें ठेके वाले वार्डों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है,जिसके कारण बीमारी फैलने का डर बना हुआ है,सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर दबंग ग्रुप के पदाधिकारीयों द्वारा नगरनिगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा गया।