टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा
टाटीझरिया। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराकर आजादी का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया।