विशेष कैंपों में नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य जारी
18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के मतदाता पंजीयन पर विशेष फोकस
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले के मतदान केंद्रों एवं अन्य स्थानों पर विशेष कैंपों का आयोजन कर नए एवं पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने का कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से 18 से 19 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का मतदाता पंजीयन किया जा रहा है।
इसी क्रम में पेटलावद क्षेत्र में आयोजित विशेष कैंप का अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। कैंप में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर द्वारा पात्र नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने की कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 194 थांदला के मतदान केंद्रों पर भी विशेष कैंप आयोजित कर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं सहित अन्य पात्र नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया गया। कैंप के माध्यम से ऐसे पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुविधा प्रदान की गई, जिनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
झाबुआ विधानसभा में उत्कृष्ट विद्यालय, पीजी कॉलेज झाबुआ, आदर्श कॉलेज झाबुआ में विशेष कैंप आयोजित कर 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं सहित अन्य पात्र नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP