प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प पर किया संबोधित, झाबुआ में हजारों नागरिकों ने सुना लाइव उद्बोधन
#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सेवा ज्योति कलश यात्राओं को दिखाई हरी झंडी
विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए रवाना हुईं सेवा ज्योति यात्राएं
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान, झाबुआ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर केंद्रित लाइव उद्बोधन को सुना। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति कलश यात्राओं एवं विकसित भारत सेवा यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का वेबकास्ट किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प से जुड़े संबोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने देखा एवं सुना।
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने उपस्थित जनसमुदाय को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। सभी ने राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ ली। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में जिले की विकास पुस्तिका का वितरण किया गया। इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए तैयार सेवा ज्योति कलश यात्राओं एवं विकसित भारत सेवा यात्रा के प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये यात्राएं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सेवा, जनकल्याण, जनभागीदारी तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगी।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी, जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया, पूर्व सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। हजारों नागरिकों की सहभागिता के साथ निकली सेवा ज्योति यात्राओं ने सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya PMO India #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan