पोड़ैयाहाट: गोड्डा एसडीओ बोहरा लीलादह पीच सड़क के घटिया निर्माण को देख हैरान, लागत 8 करोड़ 20 लाख
आठ करोड़ 20 लाख की लागत से बने बोहरा लीलादह पीच सड़क के घटिया निर्माण को देख गोड्डा एसडीओ वैद्यनाथ उरांव दंग रह गए। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीओ पोड़ैयाहाट के अंचलाधिकारी एवं REO के ऑफिसर्स के साथ सड़क देखने पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायत को सच्चा पाया और आश्चर्य जताया कि आखिर कैसे इस सड़क का निर्माण कर दिया गया है।