जगदलपुर: अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में टॉप नक्सली लीडर बसवा राजू सहित 27 नक्सली ढेर, आईजी सुंदरराज पी ने दी जानकारी
भाकपा (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजु उर्फ गगन्ना को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक मुठभेड़ में मार गिराया गया है. यह ऑपरेशन अबूझमाड़ के घने जंगलों में 72 घंटे तक चला, जिसमें 27 अन्य नक्सलियों को भी ढेर किया गया। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सली हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।