स्वच्छ सर्वेक्षण में ग्वालियर को प्रथम स्थान, तत्कालीन निगम आयुक्त संघ प्रिय के योगदान की हुई सराहना
सिंगरौली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर शहर को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाना शहर के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि को लेकर ग्वालियर के तत्कालीन नगर निगम आयुक्त एवं वर्तमान में सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री संघ प्रिय के योगदान की भी सराहना की जा रही है।
ग्वालियर को स्वच्छता के क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि में तत्कालीन नगर निगम आयुक्त के रूप में संघ प्रिय की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, नगर निगम की टीम के समन्वय और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के प्रयासों ने इस उपलब्धि में योगदान दिया।
एक उम्मीद जताई गई कि संघ प्रिय के अनुभव और प्रशासनिक कार्यकुशलता का लाभ सिंगरौली जिले को भी मिलेगा तथा जिले में विकास एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी।