जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर श्री कुमार गौरव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर श्री कांतेश कुमार मिश्र द्वारा आज सिकंदरपुर स्थित *ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण* किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यह मासिक निरीक्षण था। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस में संधारित ईवीएम एवं वीवीपैट कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन का ज़ायज़ा लिया गया। *सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुदृढ़ है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग* की जा रही है। अधिकारीद्वय द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सदैव सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा वेयरहाउस के अवलोकन के उपरांत आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विदित हो कि वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद द्वारा निर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिलाधिकारी व वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा इसका नियमित निरीक्षण किया जाता है।
इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।