तेघरा: तेघड़ा प्रखंड के पिढौली गांव में तेघड़ा विकास संघर्ष समिति की एक दिवसीय बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत पिढ़ौली गांव के रहने वाले पूर्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह भाजपा नेता सुनील कुंवर के पैतृक आवास पर तेघड़ा विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई।यह बैठक रविवार को दिन के तीन बजे आयोजित हुई l।जहां तेघड़ा के विकास से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा आयोजित की गई। जहां उपस्थित लोगों ने अपने विचारों को साझा किया।