तेघरा: तेघड़ा अनुमंडल के बछवारा बिस्कोमान में उर्वरक लेने के लिए उमरी के किसानों की भीड़, उर्वरक की कमी से किसान परेशान
तेघड़ा अनुमंडल अंतर्गत बछवारा बिस्कोमान भवन में उर्वरक लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी, वर्तमान समय में रवी फसल होने का समय चल रहा है। उर्वरक की कम आपूर्ति होने के कारण किसान काफी आक्रोशित है।इसको लेकर शुक्रवार को दिन के चार बजे किसानों की भीड़ अधिकारी के सामने अपना आक्रोश प्रदर्शन किया और सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।