तेघरा: रानी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
बरौनी बछवाड़ा रेलखंड पर पिछले दिनों ट्रेन की चपेट में आने से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी।इसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।पोस्टमार्टम के बाद उक्त सब परिजनों को शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे सौंप दिया गया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।