तेघरा: रचियाही गांव में बिजली के झटके से एक व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
रचयियाही ही गांव में विद्युत के संपर्क में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। पोस्टमार्टम उपरांत उक्त शव शुक्रवार को दिन के ग्यारह बजे परिजनों को सौंप दिया गया।