फरीदाबाद: गांव गौंछी में मकान मालकिन और उसके दामाद ने किरायेदार के साथ की मारपीट, कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
फरीदाबाद के गांव गौंछी में मकान मालकिन और उसके दामाद ने किराएदार की पिटाई कर दी घटना 24 मई की है। पीड़ित किराएदार ने बताया की वह आज बीके अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पहुंचा है । लेकिन ना तो डॉक्टर उसका मेडिकल परीक्षण कर रहे हैं और ना ही पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज की गई है।इसलिए वह अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।