फरीदाबाद: भुपानी थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला कर यमुना रेती से भरे ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
ईआरवी पुलिस टीम रात्रि के समय गस्त पर थी गस्त के दौरान पुलिस टीम को गांव तिलोरी में झगडे की कंट्रोल रुम से सूचना मिली। जिसपर पुलिस टीम पहुंची और वापस आते समय गांव राजपुर फुलेरा के ठेके के पास यमुना रेती से भरा हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली जाते हुए देखा, ट्रैक्टर चालक से मांइनिग व ट्रैक्टर के कागजात मांगे तो ट्रैक्टर चालक कोई कागजात पेश नही कर पाया।