फरीदाबाद: फरीदाबाद के मोहना रोड स्थित जिम के गोदाम में लगी भीषण आग करोड़ का माल जलकर हुआ स्वाहा
फरीदाबाद के मोहना रोड स्थित एक जिम के गोदाम में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी बताई जा रही है। लेकिन आग लगने के चलते गोदाम में रखा करोड़ का माल जलकर स्वाहा हो गया । गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई जाने नुकसान नहीं हुआ । गौरतलब है की गोदाम बीजेपी के नेता विनोद भाटी का है । इस आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची