फरीदाबाद: सेक्टर 12 मे भारत निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर बैठक करते हुए की विस्तारपूर्वक चर्चा
भारत निर्वाचन आयोग ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैठक करते हुए विस्तृत चर्चा की। सुचारू रूप से मतगणना का कार्य संपन्न करवाने के लिए आयोग ने विशेष दिशा-निर्देश दिए। वही साथ ही इस मौके पर फरीदाबाद के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने प्राप्त दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा दिया।