दाउदनगर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ और एसडीपीओ रहे मौजूद
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार की दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज, अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार,बीडीओ मो जफर इमाम उपस्थित रहे। शपथ लिया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर से बालिका इंटर स्कूल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाताओं को जागरूक किया गया।