दाउदनगर: अंछा पंचायत के अंछा में डब्लूयूपी के बीडीओ व मुखिया ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, कूड़ा-कचरा को किया जाएगा अलग-अलग
अंछा पंचायत के अंछा में व डब्लूयूपी का उद्घाटन बीडीओ मो जफर इमाम एवं मुखिया संध्या देवी द्वारा शुक्रवार की अपराह्न 2:45 बजे संयुक्त रूप से पिता काटकर किया गया। बताया गया कि इस यूनिट में पंचायत से इकट्ठा किए गए कूड़ा- कचरा को अलग-अलग किया जाएगा। जैविक खाद भी बनाया जा सकेगा। वक्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताते हुए जागरूक किया।