दाउदनगर: तरार में बिजली करंट लगने से एक होमगार्ड जवान की हुई मौत, उपहारा में कार्यरत थे, की जा रही कार्रवाई
तरार गांव में शनिवार की सुबह बिजली करंट लगने से एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। मृतक अवधेश कुमार सिंह तरार गांव के निवासी थे और वर्तमान में उपहारा थाना में कार्यरत थे।वह अपने घर आए हुए थे। तरार के बधार में बिजली तार से करंट लगने से उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने शाम 4:00 बजे बताया कि अग्रतर विधि -सम्मत कार्रवाई की जा रही है।