दाउदनगर: नगर परिषद सभागार में मुख्य पार्षद की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
नगर परिषद दाउदनगर बोर्ड की बैठक नगर परिषद सभागार में गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित की गई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद अंजली कुमारी ने की। बैठक में शहर के विकास एवं जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव पारित किए गए।नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर याद किए गए।शहर में अनाथाश्रम ,वृद्धाश्रम एवं पुस्तकालय की स्थापना करने पर चर्चा की गई।