दाउदनगर: श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति ने मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्यमंदिर के जीर्णोद्धार के अंतिम चरण की शुरुआत की
श्री सूर्यमंदिर न्यास समिति मौलाबाग दाउदनगर द्वारा मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार के अंतिम चरण के कार्य की शुरुआत शुक्रवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे पूजा- अर्चना के साथ कराई गई।न्यास समिति के सचिव डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यास समिति के अध्यक्ष सह दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार के संरक्षण में कार्य तेजी से हो रहा है।