दाउदनगर: चौरम फील्ड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक स्थल पर मनाई गई जयंती समारोह, एसडीओ और एसडीपीओ रहे मौजूद
चौरम फील्ड स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के स्मारक स्थल पर गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ कुमार ऋषि राज,बीडीओ मो जफर इमाम ने माल्यार्पण किया। विधिक संघ अध्यक्ष निरंजन कुमार एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया।