ओबरा: काशी मोड़ मुख्य मार्ग पर चारपहिया वाहन के धक्के से दो युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | Oct 20, 2026 सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र में काशी मोड़ मुख्य मार्ग पर एक हादसा हो गया। कॉलोनी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर लगने से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी।