बक्सर: डीएम ने एमपी हाई स्कूल में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया
Buxar, Buxar | Oct 12, 2025 बक्सर स्थित एम.पी. हाईस्कूल में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डाॅ विद्यानन्द सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति तथा प्रशिक्षण सत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। डीएम ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को कंट्रोल यूनीट को लेकर निर्देश दिए।